गौवंश को मारने का आरोप,दो लोगों पर केस दर्ज
जोधपुर,गौवंश को मारने का आरोप, दो लोगों पर केस दर्ज।मथानिया क्षेत्र में गौवंश पर धारदार हथियार से हमला कर मारने का प्रकरण दो लोगों पर दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें – प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा का निधन
पुलिस ने अब नामजद लोगों के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं लगे है। मथानिया पुलिस के अनुसार बिजली घर के पास बालरवा निवासी पुखराज पुत्र अर्जुनराम माली ने यह रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि 3 से 7 अक्टूबर के बीच में सुमेरलाल और अशोक नाम के दो शख्स ने गांव में एक गौवंश पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिसके बाद गौवंश की मौत हो गई। पुलिस ने पशु वध अधिनियम में केस दर्ज किया है। जिसमें अब अग्रिम जांच की जा रही है।
चाकू सहित दो गिरफ्तार
बनाड़ थाने के एएसआई बींजाराम ने डिगाड़ी चौराहा के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे विकास जाणी उर्फ विक्की को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया।
इसी तरह रातानाड़ा थाने के एसआई भंवर सिंह ने तीन नम्बर हॉस्टल के सामने चाकू लेकर घूम रहे रोहन उर्फ गावा उर्फ चिनिया पुत्र नरेश को पकड़ा। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

