Doordrishti News Logo

शादी के आठ दिन बाद लुटेरी दुल्हन 2.10 लाख लेकर चंपत

जोधपुर, शहर के निकट थबूकड़ा गांव में रहने वाले एक युवक को प्रदेश के बाहर से दुल्हन लाना भारी पड़ गया। लुटेरी दुल्हन शादी के आठ दिन बाद ही दो लाख से ज्यादा रूपए लेकर चंपत हो गई। युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है। पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए लुुटेरी दुल्हन की तलाश में टीम को वहां भेजा है। फिलहाल वह हाथ नहीं लगी है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि  थबूकड़ा निवासी एक सराफा व्यापारी ने महाराष्ट्र के ठाणे निवासी अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों की 4 अगस्त को ही शादी हुई थी। मंदिर में फेरे लेने के बाद कोर्ट में प्रमाण-पत्र बनाया था। पीडि़त अपनी नई नवेली दुल्हन को तलाशता रहा। वह तिजौरी से नगद लेकर रूपए चंपत हो गई थी।

दरअसल भोमाराम सोनी ने 4 अगस्त को महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली रेणुका से शादी रचाई थी। भोमाराम की शादी के लिए उसके पिता ने दो लाख दस हजार रुपए बिचोलियों को दिए थे। 12 अगस्त को दुल्हन तिजोरी खाली कर गायब हो गई। उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। फोन भी बंद होने से संपर्क नहीं हुआ। इधर, जब घर में अलमारी देखी तो वहां से सोने चांदी के जेवर और नकदी गायब थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

थानाधिकारी ने बताया कि भोमाराम की शादी पाली के कुछ दलालों के माध्यम से हुई थी। उसने बताया कि उसका बावरला निवासी संत विक्रम दास के पास आना-जाना होता था। विक्रम ने उसे महाराष्ट्र्र की लड़क़ी से शादी का आश्वासन दिया। पाली निवासी पदमा शर्मा, पप्पू सिंह व बिलाडा निवासी गुलजार व करन जैन ने कहा कि 2 लाख 10 हजार रुपए खर्च आएगा। शादी करा देंगे। यह बात भोमाराम ने अपने परिजनों को बताई तो वे मान गए। तब रकम लेकर दलालों ने जोधपुर के गणेश मंदिर में रेणुका नाम की महिला की शादी भोमाराम से करवा दी, फिर कोर्ट में इकरारनामा बनाया। भोमाराम रेणुका को लेकर घर आ गया। भोमाराम ने पुलिस को बताया कि रेणुका के दलालों से संपर्क थे। उन्हीं की मिलीभगत से ही वह भाग गई। पुलिस अब लुटेरी दुल्हन की तलाश में लगी है। पुलिस टीम को महाराष्ट्र्र भेजा गया है।

ये भी पढें – नामांकन के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी, कई उम्मीदवार जुलुश के साथ पहुंचे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026