Doordrishti News Logo

फ्री में समाचार पत्र नहीं देने पर हॉकर से मारपीट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फ्री में समाचार पत्र नहीं देने पर हॉकर से मारपीट। शहर के डीपीएस सर्किल के पास में एक हॉकर से मारपीट की गई। पीडि़त से अभियुक्त ने फ्री में समाचार पत्र मांगा था। घटना को लेकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दी गई।

नगर निकाय चुनाव के लिए 24×7 चुनाव नियंत्रण कक्ष स्थापित

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि बुध विहार पाल बोरानाडा निवासी किशोर यादव पुत्र बाबूलाल यादव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह 18 अगस्त की अलसुबह चार बजे समाचार पत्र वितरण में लगा हुआ था। तब डीपीएस सर्किल के पास में लक्ष्मण पटेल नाम के शख्स ने उससे फ्री में समाचार पत्र मांगा।

समाचार पत्र फ्री में देने से इंकार किए जाने पर आरोपी ने मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस मामले की जांच में जुटी है।