Doordrishti News Logo

मंडोर मंडी व्यापारी श्रवण व्यास को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोधपुर,धोखाधड़ी कर लाखों का माल गबन करने के आरोप में एक मंडोर व्यापारी को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे अब पूछताछ की जा रही है,यह घी का व्यापार करता है,इस व्यापारी ने कम्पनी से घी मंगवाया मगर भुगतान नहीं किए जाने पर हरियाणा में इस बाबत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से हरियाणा पुलिस ने पूछताछ कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मंडोर मंडी का व्यापारी श्रवण कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार व्यास निवासी घोड़ा घाटी जोधपुर में फर्म गिरधर मिल्क फ़ूड हरियाणा फ्रेश ब्रांड नामक कंपनी से घी का व्यापार किया था। बाद में श्रवण कुमार ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर लाखों का माल मंगवाया और माल को खुर्द -बुर्द कर लिया।

कंपनी ने कई बार व्यापारी श्रवण से माल के पैसे मांगे लेकिन टालमटोल करता रहा। इस पर कंपनी ने अंबाला कैंट हरियाणा में इसका मामला दर्ज करवाया। हरियाणा पुलिस ने जांच शुरू करके उसकी फर्म मंडोर मंडी पर पहुंची। आस-पड़ौस के व्यापारियों ने बताया कि यह फर्म काफी समय से बंद पड़ी है। फर्म मालिक श्रवण व्यास के निवास पर हरियाणा पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची। वहां से श्रवण को दास्तांयब करके मंडोर थाना चौकी पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा पुलिस ने बताया कि मंडोर मंडी के तीन चार व्यापारी और बताए जा रहे जिनकी जल्द जांच कर गिरफ्तार किया जायगा। श्रवण के मामले में हरियाणा पुलिस पड़ताल कर रही है। जांच रघुवीर सिंह की तरफ से चल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026