Doordrishti News Logo

हनुमान कथा का आयोजन आज से,मंगल कलश यात्रा निकाली

जोधपुर,हनुमान कथा का आयोजन आज से,मंगल कलश यात्रा निकाली। शहर के बीजेएस क्षेत्र में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पांच दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन 4 से 8 अगस्त तक महाराणा प्रताप चिल्ड्रन पार्क,कृष्ण मंदिर के पास किया जा रहा है। कथा का समय सांय 6 से रात्रि 9 बजे तक रहेगा। आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी श्यामा भारती द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – मकानों,फैक्ट्री व वेयरहाउस से आभूषणों के साथ हजारों का सामान चोरी

कथा के लिए शनिवार को बीजेएस में ढोल नगाड़ो के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। जिसका प्रारंभ हनुमान सिंह खांगटा,अध्यक्ष मारवाड़ राजपूत सभा भवन,भवानी सिंह जोधा पार्षद,जोधपुर शाखा की कॉर्डिनेटर साध्वी ऋतंभरा, साध्वी जानकी भारती द्वारा ध्वज लहरा कर किया गया। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारम्भ होकर बी रोड,सी रोड से विभिन्न स्थानों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।

कलश यात्रा में सैकड़ों पीताम्बरधारी महिलाओं ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों में कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर फूलों से सजाई गयी झांकी कलश यात्रा के आकर्षण रही। समापन पर कथा पंडाल में रामायण ग्रन्थ को सुशोभित किया गया। संस्थान के आध्यात्मिक प्रकल्प दिव्य ज्योति वेद मंदिर द्वारा वेदमंत्रों का उच्चारण किया गया। सभी को प्रसाद वितरण के साथ ही कलश यात्रा का समापन किया गया। कथा के प्रथम दिन रविवार को हनुमान कथा की महता, हनुमान-राम मिलन प्रसंग का वाचन किया जायेगा ।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026