Doordrishti News Logo

कैडेवर वर्कशॉप संपन्न,घुटने की दूरबीन सर्जरी की बारीकियां सिखाई

डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ आयोजन

जोधपुर,कैडेवर वर्कशॉप संपन्न,घुटने की दूरबीन सर्जरी की बारीकियां सिखाई। डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग एवं एनाटॉमी विभाग संयुक्त तत्वाधान में आज एकदिवसीय आर्थ्रोस्कॉपी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अस्थि रोग के विभाग अध्यक्ष डॉ.किशोर रायचंदानी ने बताया कि एनाटॉमी विभाग के डिसेक्शन हाल में राज्य भर के 25 अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं विभाग के अन्य रेजिडेंट डॉक्टर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें – समाज सेवी विष्णुचन्द्र प्रजापत को भारतश्री सम्मान

आयोजन समिति के सचिव डॉ हेमंत जैन ने बताया कि प्रशिक्षण तीन सेशन में आयोजित किया गया। पहले सेशन में दूरबीन से सर्जरी की बेसिक तकनीक सिखाई गई, दूसरे सेशन में एसीएल लिगामेंट रिकंस्ट्रक्शन के बारे में सिखाया गया तथा तीसरे सेशन में मेनिस्कस रिपेयर (घुटने की गद्दी को रिपेयर करना) के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

पूर्व में कार्यक्रम का उद्घाटन मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ एमके आसेरी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उन्होंने बताया कि डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में 1986 से आर्थ्रोस्कॉपी द्वारा ऑपरेशन शुरू किए गए थे तथा समय के साथ विभाग में आर्थ्रोस्कॉपी द्वारा ऑपरेशन में नए आयाम स्थापित किए हैं।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अरुण वैश्य ने बताया कि वर्कशॉप में जयपुर से डॉ कपिल देव गर्ग, डॉ दीपक मेहता, उदयपुर से डॉक्टर गौरव जैन एवं डॉक्टर हेमंत जैन ने 4 कैडेवर स्टेशन पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में सीनियर प्रोफेसर डॉ महेश भाटी,डॉ राजीव सिवाच, डॉ राहुल गर्ग, डॉ रामनिवास,डॉ राम किशन, डॉ नरोत्तम सिंह, डॉ देवेंद्र सिंह, डॉ मुकेश सैनी,डॉ महेंद्र सिंह तथा एनाटॉमी विभाग से डॉ लीना रायचंदानी एवं डॉक्टर तुहीन गुलीयानी इत्यादि मौजूद थे।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026