रोडवेजकर्मियों का अर्धनग्न प्रदर्शन

  • राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
  • हड़ताल पर जाने की चेतावनी

जोधपुर,रोडवेजकर्मियों का अर्धनग्न प्रदर्शन। राजस्थान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जोधपुर डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को जयपुर और जोधपुर सहित सभी इकाइयों में रोडवेज के कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। एटक जोधपुर सचिव गणपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस कड़ी में राइकाबाग रोडवेज बस स्टैण्ड पर जोधपुर आगार के सभी सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए दोपहर में अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

आज भी जारी है प्रथा पढ़े पूरी खबर यहाँ- 51 लाख का अर्थदंड लगाकर समाज से बहिष्कृत,पंचों ने सुनाया फरमान

उन्होंने बताया कि राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर संयुक्त मोर्चा बैनर तले अगले चरण का आंदोलन शुरू किया है। इसमें बस स्टैंड पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और मांगे पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि उनकी मांग रोड़वेज कर्मियों को एक तारीख को वेतन व रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन देने,रोडवेज में नई भर्ती करने,साथ ही नई बसों को खरीदने,रिटायर्ड कर्मचारियों को बकाया भुगतान जल्द करने आदि की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए  http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews