Doordrishti News Logo

अब तक आधा दर्जन केस दर्ज

  • एक्सपो प्लेटफार्म पर यूएसडीटी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर ठगी
  • कुछ और पीडि़तों ने सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट न पर्ची,न ही लिखापढ़ी लाखों का लेन-देन
  • पुलिस पेशोपेश में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अब तक आधा दर्जन केस दर्ज। शहर के नागौरी गेट क्षेत्र में चिट फंड कंपनी चलाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार ठगी के प्रकरण दर्ज हो रहे है। अब तक आधा दर्जन केस दर्ज हो चुके है और तकरीबन दो करोड़ की ठगी का पता लगा है। यह बढ़ भी सकती है।

नागौरी गेट,माता का थान, महामंदिर के बाद सरदारपुरा थाने में एक्सपो प्लेटफार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर लाखों की ठगी का प्रकरण दर्ज हुआ है। शातिरों ने स्थानीय लोगों को यूएसडीटी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर अपनी ठगी का शिकार बनाया। सबसे बड़ी बात है कि इंवेस्टमेंटकर्ताओं ने ना तो पर्ची ली और ना ही किसी प्रकार की लिखा पढ़ी शातिरों से की। सब लेन देन केश में किया गया।

पुलिस खुद अब पशोपेश की स्थिति में है। जांच किस प्रकार की जाए। झंवर रोड स्थित वैशाली टाउनशिप बोरानाडा निवासी शाहरूख खां पुत्र मो. शफीक ने सरदारपुरा थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 19 जनवरी 25 से 28 मार्च 26 के बीच में उसने एक्सपो प्लेटफार्म पर लाखों रूपए इंवेस्ट किए थे। इसमें जितेंद्र जांगिड़, रजत शर्मा, पूजा, विजय मोर्य आदि ने मिलकर यूएसटीडी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर बड़े लाभांश की बात की थी।

शाहरूख ने अपने कुछ परिचितों को भी इसमें शामिल कर लिया था। शातिरों को चिल्ड्रन पार्क के पास एक चाय की थड़ी पर रूपयों का लेन देन दिया गया। मगर उसके पास में लेन देन की पर्ची या कोई लिखापढ़ी नहीं है। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि लेन देन के संबंध में इनके पास कोई कागज इत्यादि नहीं है। फिलहाल मामला दर्ज किया गया है।

उक्त लोगों द्वारा शहर के कई लोगों का ठगी का शिकार बनाते हुए दो करोड़ से ज्यादा की अब तक रकम खुर्दबुर्द किए जाने का पता लगा है। जिला पूर्व नागौरी गेट में शातिरों ने कार्यालय खोल रखा था। बाद में रकम ऐंठ कर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि चिटिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ सकती है।