5 से 55 साल की महिलाएं सीख रहीं 11 हुनर
- स्काउट-गाइड कला कौशल शिविर
- स्वरोजगार की ओर कदम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),5 से 55 साल की महिलाएं सीख रहीं 11 हुनर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वावधान में कुड़ी में कला कौशल शिविर चल रहा है। सीओ गाइड निशु कंवर ने बताया कि 18 मई से 18 जून तक चलने वाले इस शिविर में 155 संभागी भाग ले रहे हैं।
उप सरपंच सुरेन्द्र मेवाड़ा ने रविवार को शिविर का निरीक्षण किया। यहां मेहंदी,सिलाई, कंप्यूटर,डांस,आत्मरक्षा,पेंटिंग सहित 11 तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खास बात यह कि शिविर में 5 से 55 साल तक की महिलाएं और बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। मकसद स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है।
शिविर का मार्गदर्शन प्रधाना अध्यापक सोहन लाल कर रहे हैं। शिविर संचालक पारस राम पटेल,शकुंतला पांडे,कान्ता शर्मा,पंकज राज,मूलाराम और भंवर लाल सेवाएं दे रहे हैं।
