Doordrishti News Logo

सरकार,मंत्री और प्रशासन अबोध बेटी की पीड़ा को समझते हैं पिकनिक का अवसर-शेखावत

  • केंद्रीय मंत्री ने अलवर गैंगरेप मामले पर राज्य सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल
  • शेखावत ने जोधपुर निवास पर दो घण्टे जनसुनवाई की
  • अहमदाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचे

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अलवर में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म मामले में राज्य सरकार के मंत्री और अफसरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
शेखावत ने रविवार को जोधपुर निवास पर क़रीब दो घंटे तक आमजन से मुलाकात कर जन सुनवाई की। इसके बाद विशेष विमान से अहमदाबाद रवाना हुए। बाद में वहां से दिल्ली पहुंचे।

रविवार को शेखावत ने कहा कि एक तरफ नाबालिग बिटिया से हुए दुष्कर्म के विरोध में समूचा अलवर जिला बंद रहा और आम जनता ने अपनी दिनचर्या रोक दी, दूसरी ओर राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री टीकाराम जूली अलवर जिला कलेक्टर और एसपी समेत कई अधिकारियों को लेकर सरिस्का अभयारण्य घूमने को निकले थे। उन्होंने कहा कि मतलब ये सरकार, उसके मंत्री और उसका प्रशासन एक अबोध बेटी की पीड़ा को पिकनिक का अवसर समझते हैं। इनके लिए समाज की करुणा, उसका दुःख और उसका रोष जैसे रोज की बात है।

केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि क्यों गहलोत जी क्या आप भी यही सोचते हैं कि यह सब तो चलता रहता है, ऐसे मामलों पर ज्यादा ध्यान देना नहीं चाहिए? शेखावत ने कहा कि मंत्री टीकाराम जूली की संवेदना और कर्तव्य बोध का निर्णय अब जनता को ही करना होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026