Government committed to preventing forced conversions: Dilawar

जबरन धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सरकार प्रतिबद्ध: दिलावर

-भारतीय सनातन संस्कृति पुनरुत्थान भवन का लोकार्पण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जबरन धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सरकार प्रतिबद्ध: दिलावर। जिला प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) तथा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,बिराई (भोपालगढ़) में आयोजित ‘भारतीय सनातन संस्कृति पुनरुत्थान भवन’ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए।

समारोह में सतगुरु स्वामी सुंदरदास,पाली सांसद पीपी चौधरी,जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली,ओसियां विधायक भैराराम सियोल,पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, त्रिभुवन सिंह भाटी,पूर्व विधायक पुखराज गर्ग, पूर्व विधायक कमसा मेघवाल तथा रामेश्वर दाधीच मंच पर उपस्थित रहे।

आसाराम की पैरोल व ओपन जेल की याचिका पर सरकार से जवाब तलब

जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का इतिहास त्याग,तपस्या,शौर्य और बलिदान की असंख्य गाथाओं से परिपूर्ण है। महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की आन,बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ऐसे महापुरुषों के जीवन और संघर्ष से हमें राष्ट्र,संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में अर्धघुमंतू जातियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके संघर्ष,त्याग और योगदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देना हम सभी का दायित्व है।

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने जबरन धर्मांतरण की रोकथाम के लिए कानून लाया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप जीवन जीने का अधिकार है। सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाज को भी जागरूक और संगठित रहना होगा।

दिलावर ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है,जिससे मानव जीवन के साथ-साथ वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। निरंतर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण असंतुलित हो रहा है और लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है।

शिक्षा विभाग में तबादलों पर लगा प्रतिबंध अब कोई चर्चा नहीं: दिलावर

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री मदन दिलावर ने आगामी शैक्षणिक सत्र से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिराई में विज्ञान संकाय प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय प्रारंभ होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।