सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

एक आरोपी की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोने-चांदी के जेवर लूटने की वारदात का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार। शेरगढ़ थाना पुलिस और ग्रामीण जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोलंकियातला गांव में 20 जुलाई की रात कैलाश सोनी के साथ हुई लूट और अपहरण की वारदात का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में एक अन्य वांछित आरोपी की तलाश जारी है।

16.25 लाख रुपए नकद बरामद तीन लग्जरी वाहन जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पदमगढ़, सोलंकियातला निवासी कैलाश सोनी ने शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर उसके पास से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 22 जुलाई को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह तथा बालेसर वृत्ताधिकारी राजेन्द्रसिंह के निकट पर्यवेक्षण में शेरगढ़ थानाधिकारी खेताराम और जिला विशेष टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। जिला विशेष टीम प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी एवं सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक टीम ने वारदात में शामिल आरोपियों सेखाला पुलिस थाना शेरगढ़ निवासी श्रवणराम पुत्र भंवरा राम मेघवाल, रायसर पुलिस थाना शेरगढ़ निवासी मगाराम पुत्र जैताराम मेघवाल,फतेह सागर पीलवा पुलिस थाना लोहावट निवासी अशोक कुमार पुत्र चुनाराम भील और सोलंकियातला पुलिस थाना शेरगढ़ निवासी अचलाराम पुत्र खुशाला राम भील को अलग- अलग स्थानों से दस्तयाब कर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपियों ने कैलाश सोनी का अपहरण कर सोने- चांदी के आभूषण लूटने की वारदात स्वीकार की। जांच में सामने आया कि अचलाराम ने कैलाश सोनी के दुकान से घर आने-जाने की जानकारी मोबाइल के जरिए अन्य आरोपियों को दी थी।

इसके बाद मगाराम,अशोक कुमार,श्रवण राम और नारायणराम ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में चोरी और नकबजनी की वारदातों में भी संलिप्त रहे हैं। मामले में वांछित आरोपी नारायणराम भील की तलाश की जा रही है।

Related posts: