Doordrishti News Logo

जीएम विजय शर्मा ने किया कर्षण सब-स्टेशन भगत की कोठी का निरीक्षण

जोधपुर,उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर-मारवाड़ रेलखंड में इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अभी तक जोधपुर से मारवाड़ के बीच इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेनों का आवागमन शुरू हो चुका है। अब मेल,पैसेंजर,इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन की कवायद शुरू हो गई है। जिसके लिए 25 केवी ट्रेक्शन सब स्टेशन को कमीशन करना आवश्यक है।

रविवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भगत की कोठी स्थित 132/25 केवी कर्षण सब-स्टेशन का निरीक्षण किया।

gm-vijay-sharma-inspected-traction-sub-station-bhagat-ki-kothi
महाप्रबंधक ने सब स्टेशन पर मौजूद विभिन्न उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उपकेन्द्र पर मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर कार्य गतिविधि देखी तथा बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विस्तृत चर्चा की। रेलखंड को 25 केवी क्षमता के विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति होगी।

सबस्टेशन पर किया पौधरोपण

केवी कर्षण सब स्टेशन भगत की कोठी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जीएम विजय शर्मा एवं मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय द्वारा परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026