Doordrishti News Logo

मैराथन में दौड़ लगाओ,नकद इनाम पाओ

चिरंजीवी का संदेश

  • सोमवार को दौड़ेगा जोधपुर,
  • उम्मेद अस्पताल से उम्मेद स्टेडियम तक होगी मैराथन

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के लिए किसी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसको लेकर प्रारंभ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत प्रदेश भर में मैराथन दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जोधपुर जिले में भी सोमवार 10 अक्टूबर को प्रात: 6.30 बजे एएनएमटीसी उम्मेद अस्पताल से उम्मेद स्टेडियम तक चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि चिरंजीवी योजना के तहत नि:शुल्क उपचार का संदेश देने के लिए चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देशन में सभी विभागों के समन्वय से यह मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी।

यहां से शुरू होगी मैराथन

यह मैरारथन एएनएमटीसी सेंटर उम्मेद अस्पताल से सोमवार 10 अक्टूबर को प्रात: 6.30 बजे से प्रारंभ होकर सिवांची गेट,शनिचरजी का थान,जालोरी गेट चौराहा,सोजती गेट, नई सड़क़ चौराहा होते हुए उम्मेद स्टेडियम पहुंचेगी। इस मैराथन में सभी नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। इस दौड़ में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026