जायंट्स ग्रुप ऑफ उम्मीद ने महिला जेल में दिखाई मानवता
- भीषण गर्मी में बंदियों को भेंट किए मटके
- खराब पंखे भी करवाए दुरुस्त
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जायंट्स ग्रुप ऑफ उम्मीद ने महिला जेल में दिखाई मानवता। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के प्रकोप को देखते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ उम्मीद द्वारा मानव सेवा की एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था की ओर से महिला जेल परिसर में बंदी महिलाओं की सुविधा हेतु विशेष सेवा कार्य किया गया,जिसका उद्देश्य इस प्रचंड गर्मी में उन्हें राहत पहुंचाना रहा।
रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर ने इंक्रीमेंट के लिए 38 वर्ष किया संघर्ष
संस्था की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की उपलब्धता सबसे बड़ी जरूरत है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के विभिन्न केबिनों और कमरों के लिए 30 मटके भेंट किए गए। इससे बंदी महिलाओं को प्राकृतिक रूप से शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा। गर्मी से राहत दिलाने के क्रम में संस्था ने केवल पानी की ही नहीं, बल्कि हवा की भी व्यवस्था की। जेल में लगे 5 खराब पंखों को रिपेयर करवाकर पुन: चालू करवाया गया, ताकि बैरकों और कमरों में हवा का उचित प्रबंध हो सके। पंखे चलने और ठंडे पानी की व्यवस्था होने पर बंदी महिलाओं ने राहत की सांस ली और उनके चेहरों पर संतोष भाव दिखाई दिया। इस दौरान संस्था की सदस्य बिंदु भंडारी भी मौजूद थी।
