Doordrishti News Logo

गहलोत सरकार ने किया युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान-शेखावत

पेपरलीक को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने साधा निशाना

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस की गहलोत सरकार ने किया। राजस्थान को देश के पिछड़े प्रदेशों की कतार में भेजने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया है।

रोजगार मेला कार्यक्रम से इतर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पेपरलीक के कारण राज्य के युवाओं का बुरा हुआ है। राजस्थान के भविष्य और गरीबों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान,जो प्रगति के पथ पर चल रहा था, वह आज पिछड़कर अंतिम पायदान के राज्यों में पहुंच चुका है। इस नुकसान की भरपाई करने में लंबा समय लगेगा।

ये भी पढ़ें- अध्यक्ष एवं पाली सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे समय में इस तरह से पेपरलीक नहीं होते थे। इस सरकार में अब तक 18 बार पेपरलीक होने के बावजूद लीपापोती की कोशिश हो रही है। मैं यह नहीं कहता,बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े नेता ने प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं, उन्होंने तो दो टूक कहा है कि एक भी अधिकारी कर्मचारी शामिल नहीं था तो फिर जादूगरी से तिजोरी से बाहर निकलकर पेपर पहुंच गए।

शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को इस बात की चिंता है कि रोजगार के क्षेत्र में नए-नए विकल्प तलाशे जाएं। रोजगार मेले के तीसरे चरण में आज 71 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। मोदीजी खुद कहते हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में हमेशा सीखते रहने चाहिए। विद्यार्थी भाव को मरने नहीं देना है। सरकारी नौकरी में आते ही ऑटोनोमस मोड में चले जाते हैं, जबकि सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को भी निरंतर सीखते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी एप के जरिए सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले अपनी क्षमता का विकास कर पाएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026