Doordrishti News Logo

48 लोगों ने किया रक्तदान

जोधपुर, समाजसेवी मोहन लाल शर्मा की स्मृति में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन रातानाड़ा पंचवटी कॉलोनी स्थित सूर्य प्रतिष्ठान भवन में किया गया। शिविर संयोजक गायत्री शर्मा ने बताया कि मोहनलाल की स्मृति में 48 युवक युवतियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं की हौसला अफजाई के लिए अतिथि स्वरूप विधायक महेंद्र विश्नोई, समाजसेवी अमरीदेवी आए, शिविर में परिवार की महिलाओं ने बढ़ चढक़र रक्तदान किया।

इस रक्तदान में मातृशक्ति का उत्साह देखने लायक था, शिविर में 18 मातृशक्ति ने रक्तदान किया। एमडीएम हॉस्पिटल की रक्तकोष टीम के डॉ आशीष लखेरा, केपी बोहरा, जीएस सिसोदिया, शेलेन्द्र निखिल ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर समाज के युवा अध्यक्ष राकेश अबोटी, महेंद्र प्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा प्रवीण, निर्मल, जसवंत विष्णुकांत शर्मा के साथ समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: