Doordrishti News Logo

इग्नू में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 55 पाठ्यक्रमो में निःशुल्क प्रवेश

जोधपुर,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचितजन जाति के विद्यार्थियों के लिए जुलाई 2022 सत्र के बीए बीकॉम बीएससी पाठ्यक्रमों सहित कुल 55 पाठ्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क करने की आवेदन तिथि 31 जुलाई  2022 तक है।

इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली ने नोटिस जारी कर जुलाई 2022 सत्र के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार  की ओर से संचालित एससीएसपी एवं टीएसपी योजना के तहत कला,वाणिज्य, विज्ञान में स्नातक, उर्दू भाषा में डिप्लोमा,शैक्षिक प्रबंधन और प्रशासन,शिक्षा प्रोद्योगिकी,गाँधी और शांति अध्ययन,उच्च शिक्षा,पौढ़ शिक्षा में स्नातकोतर डिप्लोमा,पैरालीगल प्रैक्टिस में डिप्लोमा,पर्यावरण और सतत विकास,सूचना सुरक्षा में स्नातकोतर डिप्लोमा,अंग्रेजी में डिप्लोमा (क्रिएटिव राइटिंग),साइबर कानून,पेटेंट प्रेक्टिस,गाँधी और शांति अध्ययन,एचआईवी और परिवार शिक्षा, मानव तस्करी विरोधी, अरबी भाषा, प्राथमिक चिकित्सा में,फैशन डिजाइन, बीआर आंबेडकर के जीवन और विचार, जैविक खेती, सूचना सुरक्षा, सहकारी कानून एव व्यवसाय कानून,द्रश्य कला-चित्रकारी में,द्रश्य- कला अनुपयुक्त कला,जेविक खेती, जनजाति अध्ययन में प्रमाणपत्र जैसे अन्य कुल 55 पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी केवल 300/- रूपए पंजीकरण शुल्क दे कर इन पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश ले सकते हैं। जिसकी सूचना इग्नू की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से इग्नू की वेबसाइट पर जा कर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। इग्नू द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in या https://ignouadmission.samarth.edu.in/  पर जाकर प्रवेश ले सकेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: