in-the-welcome-of-the-month-of-shravan-the-hearts-of-women-danced

श्रावण मास के स्वागत में नाच उठा महिलाओं का मन मयूर

श्रावण मास के स्वागत में नाच उठा महिलाओं का मन मयूर

  • वैष्णव नगर महिला विकास समिति का सावन महोत्सव
  • विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया महिलाओं ने

जोधपुर,शहर के पालरोड स्थित वैष्णव नगर में महिला विकास समिति की ओर से आज सावन के पहले सोमवार को मंछापूर्ण महादेव पार्क के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सावन माह का स्वागत किया। वैष्णव नगर महिला विकास समिति की सदस्य पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज ने बताया कि समारोह में सभी महिलाओं ने सावन का परंपरागत लहरिया साड़ी पहन कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओ ने मंगल गीत गाकर प्रदेश में अच्छी बारिस की कामना की।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी रखा गया। जिसमें म्यूजिकल चेयर, कैटवॉक, घूमर डांस, हाउजी, गीत, भजन आदि में महिला प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लेकर सुहाने सावन मौसम का लुफ्त उठाया। म्यूजिकल चेयर में सुमन भाटी, कैटवॉक में कुमकुम, डांस में शीतल देवड़ा व सरिता ने बाजी मारी।

आयोजक कंचन जीवानी ने बताया कि समिति द्वारा नवरात्रि के दिनों में 9 दिन गरबा नृत्य का आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सभी महिलाएं शिवरात्रि, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, गणगौर,करवाचौथ, बड़ी तीज आदि त्यौहार पार्क प्रांगण में सामूहिक रूप से परंपरागत रीत-रिवाज़ के साथ मिलजुल कर मनाती हैं।

रुचिका ने बताया कि तीज त्यौहार के सामूहिक आयोजन से महिलाओ में आपसी प्रेमभाव तो बढ़ता ही है साथ ही नई पीढ़ी की महिलाओं को बुजुर्ग महिलाओं से परंपरागत त्यौहार मनाने की सही रीति का भी पता चलता है। जिससे हमारी संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts