Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी,दो केस दर्ज

जोधपुर,शहर में सोलर प्लांट लगाने के नाम धोखाधड़ी किए जाने के मामले दर्ज होना नहीं रूक रहे। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और प्रतापनगर में फिर से धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए हैं। दो लोगों से 2.30 लाख रूपए ऐंठ लिए गए। आरोपी भी खांडाफलसा की अभिरक्षा में है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 18ई में रहने वाले अरविंद दिवाकर पुत्र संपतराम रामावत ने रिपोर्ट दी कि उसने गत वर्ष जून में बोंबे सोलर विंड एंड पावर के संचालक धर्मेंद्र पंवार से संपर्क कर सोलर प्लांट लगाने की बात की थी। तीन महिने में सोलर प्लांट लगाने के लिए उससे 81 हजार 886 रूपए लिए गए। मगर सोलर प्लांट नहीं लगाया गया।

ये भी पढ़ें- ममता जोशी ने सूफी गायन से समा बांधा

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि सी-22 कमला नेहरू नगर की रहने वाली अलका जैन पत्नी सुुरेश चंद जैन भी सोलर प्लांट लगाने के लिए 1 लाख 49 हजार 740 रूपए चेक के जरिए दिए थे। मगर उसके यहां भी सोलर प्लांट नहीं लगाया। ज्ञात रहे कि आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर छह करोड़ से ज्यादा की ठगी 33 लोगों से अब तक की है। धर्मेंद्र पंवार को खांडाफसला पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर गत दिनों लाई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: