साल भर से फरार चौपहिया वाहन चोर गिरफ्तार
जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने साल भर से फरार चल रहे चौपहिया वाहन चोर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे अब पूछताछ की जा रही है। पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था।
थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि 7 जनवरी 21 को अजय शर्मा की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया था। उसके अनुसार उसके घर के बाहर रात में स्वीफ्ट कार खड़ी थी जो चोरी हो गई।
प्रकरण की तफ्तीश करते हुए पूर्व में तीन शातिर वाहन चोरों टीकमसिंह, प्रकाश पूनिया एवं जेठाराम को गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी बाड़मेर के गुड़ामालानी स्थित भालीखाल निवासी पुखराज पुत्र खेमाराम जाट फरार था। इसके मंगलवार को बाड़मेर से जोधपुर आने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम में शामिल एएसआई पेमाराम, हैड कांस्टेबल रामचंद्र आदि ने उसे बीच रास्ते पकड़ लिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

