Doordrishti News Logo

चार गिरफ्तार डोडा पोस्त, अफीम और एमडी ड्रग बरामद

मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चार गिरफ्तार डोडा पोस्त, अफीम और एमडी ड्रग बरामद। कमिश्ररेट की जिला पूर्व एवं पश्चिम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में चार लोगो को पकड़ा है। तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज किए गए है। आरोपियों के पास से अवैध डोडा पोस्त, अफीम और एमडी ड्रग बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई।

मंडोर थाने की एसआई अरूणा कुमारी ने गश्त के समय रणबंका गार्डन के पास में संदिज्ध दो युवकों को पकड़ा। इनकी तलाशी लिए जाने पर पास में 7 ग्राम 57 मिलीग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर पुलिस ने अंबाला बेरा फूलबाग मंडोर निवासी करण पुत्र जितेंद्र परिहार एवं नागौरी बेरा मंडोर निवासी अभिषेक सिंह पुत्र करण सिंह को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।

श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अर्जुनदेव का शहीदी पर्व

आरोपी करण के खिलाफ पहले से ही छह प्रकरण मारपीट,हत्यप्रयास, दुर्घटना आदि के दर्ज हो रखे है। जबकि अभिषेक के खिलाफ चार प्रकरण मारपीट,आर्म्स एक्ट आदि में दर्ज है। अभियुक्तों से अब मादक पदार्थ के बारे में अग्रिम पूछताछ की जा रही है।

दूसरी तरफ महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने जाटावास में एक संदिज्ध युवक मनीष पुत्र धर्मचंद सोनी को पकड़ा। उसके पास से 12 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया। आरोपी सुनारी का कार्य करता है।

सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने सोढ़ों की ढाणी कालीबेरी एरिया में गश्त मे संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास से 89 ग्राम अफीम और एक किलो से ज्यादा अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर आरोपी मूलत: रामड़ावास डांगियावास हाल सोढ़ों की ढाणी कालीबेरी शिवमंदिर के पीछे रहने वाले दिनेश पुत्र हड़मानराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts: