फोरच्यूनर चालक ने ऑटो चालक को मारी टक्कर,मौत
जोधपुर,फोरच्यूनर चालक ने ऑटो चालक को मारी टक्कर,मौत।शहर के भगत की कोठी रोड नाले के पास में फोरच्यूनर कार चालक ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पीसीआर वैन में उसे अस्पताल ले जाया गया।भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि विजय नगर पाली रोड गली नंबर 7 निवासी हेमंत सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने मामला दर्ज करवाया।
पढ़ें पूरी खबर यहां- फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 15 करोड़ का इसबगोल जलकर खाक
रिपोर्ट में बताया कि उसके दादा जयसिंह पुत्र रामसिंह पेशे से टैक्सी चलाते थे। वह रविवार की सुबह टैक्सी लेकर निकले थे। तब भगत की कोठी नाले के नजदीक ही किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। जिस पर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीसीआर की मदद से एमडीएम अस्पताल भिजवाया गया। मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया। गाड़ी फोरच्यूनर थी और उसे कोई भरत रामनानी नाम का शख्स चला रहा है। भगत की कोठी पुलिस ने अब मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

