Doordrishti News Logo

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जोधपुर आए

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, दरगाह कमेटी ख्वाजा अजमेर (भारत सरकार के पूर्व चैयरमेन व राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हाजी अमीन पठान दो दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आए।

अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आसिफ अंसारी ने बताया कि अमीन पठान ने सर्किट हॉउस में प्रमुख कार्यकताओं की बैठक लेकर आगामी 10 सितम्बर को होने वाले जोधपुर संभाग के बूथ स्तरीय सम्मेलन में अल्पसंख्यक वर्ग के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मिलित होने की बात पर जोर दिया और कांग्रेस सरकार को मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। प्राथमिक स्कूलों में उर्दू भाषा को बंद होने के कगार पर पहुंचा दिया, मुस्लिम समाज के बोर्डो का गठन तो कर दिया लेकिन सदस्यों की नियुक्तियां आजतक नही की। मदरसा बोर्ड के चैयरमेन की नियुक्ति आज तक नही की गई जिससे मदरसों के विकास कार्य रुके हुए हैं ये कांग्रेस की मुस्लिम विरोधी विचारधारा ही है जिसकी वजह से मदरसों का विकास कार्य रुका हुआ है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चे के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रशीद अब्बासी ने पठान का जोधपुर शहर मोर्चे की तरफ से स्वागत किया और पठान को सभी बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति का विश्वास दिलाया कि अल्पसंख्यक वर्ग की उपस्थिति शत प्रतिशत रहेगी।
इस प्रमुख बैठक में आसिफ अंसारी, सिराज चौहान,गुलजार अहमद, इमरान बेलिम,जाकिर खताई, मुस्तकीम सिसोदिया,इमरोज रफ़ीक, मोहम्मद रमज़ान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: