युवक की तालाब मेें डूबने से मौत
जोधपुर,निकटवर्ती लूणी तहसील के धुंधाडा गांव में एक तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शव को बहर निकाला जा सका था।
लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि मोगड़ा निवासी 30 साल का नरसिंग राम पुत्र भंवराराम जाट की आज दिन में धुंधाडा गांव में तालाब में डूबने से मौत हो गई। आस पास के लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। सिविल डिफेंस एवं एनडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। अग्रिम कार्रवाई बुधवार को की जाएगी। परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

