पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन
दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
नई दिल्ली/जोधपुर,पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन।देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली, वे 92 वर्ष के थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार शाम को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था।उनके निधन से देश भर में शोक छा गया।
इसे भी पढ़िएगा – क्रेशर पर जा रहे स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की सूचना कांग्रेस ने दी। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित देश के नेताओं ने दुःख व्यक्त किया है। कई नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता एम्स पहुंचने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी,जिसके बाद से वह काफी बीमार रहने लगे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां रात को उनका निधन हो गया।
भारत के 14 वें प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों का जनक माना जाता है। मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वे दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री रहे। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह भारत के बड़े अर्थशास्त्री थे।
उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी। वे सदैव अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किए जाएंगे।