Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान। भीतरी शहर के बेलदारों की बस्ती मेड़ती गेट के अंदर रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

सदर कोतवाली थाने में इस बाबत मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बेलदारों की बस्ती मेड़ती गेट के अंदर रहने वाले हेमंत पुत्र राजकिरण ने अपने घर में फंदा लगा लिया।

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके रिश्तेदार अंबेडकर पार्क बागर चौक निवासी राजेश गूंद की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।