Doordrishti News Logo

पूर्वमंत्री की पुत्रवधु कोरोना पॉजिटिव निकली, कोविड वार्ड में दाखिल

श्वान की मौत का मामला

जोधपुर, रातानाडा स्थित पशु चिकित्सालय में अपने श्वान की मौत को लेकर डॉक्टर से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में पकड़ी गई पूर्वमंत्री की पुत्रवधु की कोविड जांच पॉजिटिव आई है। उसे कोरोना वार्ड में रखा गया है। उसे बुधवार को जेल भेजने के आदेश हुए थे। आज कोविड जांच रिपोर्ट मिलने पर कोविड वार्ड में दाखिल करवाया गया।

एसीपी पूर्व देरावर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रातानाडा पशु चिकित्सालय में अपने श्वान की मौत पर पूर्वमंत्री की पुत्रवधु ने डॉक्टर व स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जिस पर रातानाडा थाने में मामला दर्ज हुआ था। उसे बुधवार को गिरफ्तारी के साथ ही न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजने के आदेश हुए थे। कोविड जांच रिपोर्ट के अभाव में उसे महिला थाने में रखा गया था। गुरूवार को उसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed