पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आए जोधपुर
- कार्यकर्ताओं ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत
- एमडीएम अस्पताल जाकर भांजे की पूछी कुशलक्षेम
- शोक संतप्त परिवार से मिल कर सांत्वना दी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आए जोधपुर।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सुबह जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। उन्हें दुपट्टा पहिनाकर सम्मान दिया गया।
पूर्व सीएम गहलोत के जोधपुर आने की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम ने सभी से अपनी चिरपरिचित शैली में मुलाकात की।इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मथुरादास माथुर अस्पताल गए। जहां अस्पताल में भर्ती उनके भांजे रणवीर कच्छवाह की कुशलक्षेम पूछी।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया के निवास भी गए, जहां उन्होंने दिवराया के छोटे भाई के निधन पर
गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों से मिलकर कर दुख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी,पूर्व महापौर कुंती देवड़ा,पूर्व विधायक मनीषा पंवार, संगीता बेनीवाल,दिलीप चौधरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर को ही जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना हो गए।
