Doordrishti News Logo

पुरुषोतम मास में भागवत कथा का आयोजन

21 से 27 मई तक आयोजित की जा रही है कथा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुरुषोतम मास में भागवत कथा का आयोजन। शहर के कुंज बिहारी मन्दिर, कटला बाजार,जोधपुर में पुरुषोतम मास के पावन अवसर पर कथा वाचक महंत शास्त्री मोहित भाई दाधीच के मुखारविन्द से संगीतमय भागवत कथा का भक्तों को रसपान कराया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आए जोधपुर

आयोजन समिति के देवप्रकाश सोलंकी ने बताया कि पुरुषोतम मास का महीना चल रहा है। इस दौरान शहर के मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कत्ल बाजार स्थित कुंज बिहारी मन्दिर में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 21 तारीख से शुरू हुई, जिसका समापन आगामी 27 मई को किया जाएगा।