जोधपुर, शहर के निकट रमजान का हत्था बनाड़ रोड पर सड़क़ हादसे में फूड डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। किसी स्वीफ्ट कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार का पता नहीं लगा है। एंबुलेंस 108 की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से स्वीफ्ट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस गाड़ी नंबर से मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि सज्जन लीला विहार नांदड़ी निवासी महिपाल सिंह पुत्र गंगासिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई अजयपाल सिंह एक निजी कंपनी में फूड सप्लाई का कार्य करता था। रात में वह सप्लाई देकर साढ़े 11 बजे घर की तरफ अपनी बाइक से लौट रहा था। तब रमजान का हत्था बनाड़ रोड पर किसी स्वीफ्ट कार के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में मौके पर आई एंबुलेंस 108 की मदद से उसे मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर उसके चालक मालिक का पता लगाया जा रहा है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

