जोधपुर, जायंट्स ग्रुप ऑफ ब्लू सिटी जोधपुर द्वारा गुलाब गौशाला मिल्कमैन कॉलोनी में करीब दो सौ गायों के लिए चारा वितरण किया गया। यह कार्यक्रम फेडरेशन अध्यक्ष देवेंद्र गेलड़ा तथा ग्रुप के निदेशक प्रकाश माथुर के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष अशोक जौहरी तथा उपाध्यक्ष अशोक भंडारी ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की। राजस्थान जॉयंट्स के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने बताया कि दो जून को इसी गौशाला में गायों को 500 किलो लापसी तथा चारा वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है। ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक मेहता की माता की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके द्वारा बाल बसेरा संस्थान में एचआईवी पीड़ित बच्चों को भोजन के साथ मिठाई व फलों का भी वितरण किया गया। उनके साथ ऊषा मेहता ने सहयोग दिया।
ये भी पढ़े – केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ओडीएफ प्लस की प्रगति पर सरपंचों से किया संवाद
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

