Doordrishti News Logo

पांच जुआरी पकड़े 23 हजार बरामद

जोधपुर, कमिश्ररेट की सदर कोतवाली और लूणी पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाई कर पांच जुआरियों को पकड़ा। इनके पास से 23 हजार रूपए जब्त किए गए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया। सदर कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई पृथ्वी सिंह ने घंटाघर सब्जी मंडी परिसर में जुआ खेल रहे रमजान का हत्था निवासी इकबाल, बकरामंडी निवासी जाकिर हुसैन, मियों का चौक निवासी मोहम्मद यासीन,उम्मेद चौक निवासी सुशील एवं कसाइयों का मोहल्ला घंटाघर निवासी इंसाफ को गिरफ्तार 10010 रूपए जब्त किए। इधर लूणी पुलिस थाने के एसआई गणपत सिंह ने लूणी क्षेत्र में गुब्बा खेल रहे शास्त्रीनगर बालोतरा निवासी विक्रम सिंह पुत्र श्रवणसिंह को गिरफ्तार कर 13050 रूपए जब्त किए।

अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी

महामंदिर पुलिस थाने के पीछे एक सब्जी डिपार्टमेंटल स्टोर के पास में रहने वाले गौरव पुत्र भरत परिहार की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इस बारे में महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी गई। दूसरी तरफ रातानाडा पुलिस ने बताया कि सुभाषचंद्र कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र अमरलाल की बाइक घर के बाहर से रात को चोरी हो गई। सांगरिया फांटा निवासी रामकुमार पुत्र तुलछाराम प्रजापत ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि वह बाइक लेकर बोरानाडा स्थित फैक्ट्री पर आया था। जहां से बाइक अज्ञात चोर ले गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026