Doordrishti News Logo

होटल से नगदी चुराने वाला एक होटलकर्मी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के सोजती गेट स्थित केनरा बैंक के पास में होटल से 51 हजार 700 रूपए चुराने वाले नौकर को पुलिस उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लाई है। अब उससे रूपयों बाबत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज हुआ था। उदयमंदिर पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल नंदलाल ने बताया कि इस बारे में होटल मालिक कुम्हारों की ढाणी नांदड़ाकलां निवासी श्रवण सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसकी होटल सोजती गेट पर केनरा बैंक के समीप चलती है। जहां से उसके दो नौकरों ने मिलकर काउंटर से 51 हजार 700 रूपए चुराए थे। हैडकांस्टेबल नंदलाल के अनुसार घटना में एक होटलकर्मी उत्तरप्रदेश के हरदोई स्थित बीरपुर निवासी अवध किशोर पुत्र रामशंकर कश्यप को गिरफ्तार कर लाया गया है। उससे रूपयों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026