छत से गिरने पर घायल की मौत
जोधपुर, शहर के निकटवर्ती इंद्रोका गांव में घर की छत से गिरने पर घायल हुए युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। सूरसागर पुलिस ने बताया कि इंद्रोका निवासी किशोरराम पुत्र लालाराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 30 सितंबर को उसका भाई विशनाराम मेघवाल घर की छत से गिर गया था। तब उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मंगलवार को मौत हो गई। सूरसागर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

