फायरिंग और पॉक्सो के दो वांटेड अपराधियों को पकड़ा

  • दो संदिग्ध कार और एक मोपेड भी बरामद
  • संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द किए मुल्जिम

जोधपुर,कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में फायरिंग का है तो दूसरा कुड़ी हलके में पॉक्सो का अपराधी है। दोनों को बाद में संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

सीएसटी प्रभारी एएसआई प्रकाशराम ने बताया कि वांटेड अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए गए। शुक्रवार को मुखबिरी सूचना मिली कि पॉक्सो एवं एससीएसटी एक्ट का मुल्जिम शिकारपुरा लूणी निवासी सुरेश उर्फ आदित्य पुत्र ढलाराम अपने मामा के घर मोगड़ा में आया हुआ है। पुलिस सीएसटी ने सुरेश को उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कुड़ी थाने में पॉक्सो का केस दर्ज हो रखा था। ऐसे में उसे कुड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसके खिलाफ पहले से ही पांच प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

एएसआई प्रकाशराम के अनुसार दूसरी कार्रवाई कुड़ी सेक्टर 6 में सिसोदिया गार्डन के पास में रहने वाले गिरधारी सिंह राजपुरोहित के मकान में रेड दी गई। तब वहां पर एक शख्स मिला। जिसने पूछताछ में अपना नाम पता शिवनगर झालामंड निवासी देवेंद्र पुत्र रामलाल जाट होना बताया। देवेंद्र के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में फायरिंग और हत्या प्रयास में केस दर्ज हो रखा है, जिसमें वह वांटेड चल रहा था। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर एयरपोर्ट पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके खिलाफ पहले से ही आठ प्रकरण हत्या प्रयास, अपहरण कर फिरौती मांगने के दर्ज हो रखे है।

फायरिंग और पॉक्सो के दो वांटेड अपराधियों को पकड़ा

जिस मकान में उसे पकड़ा गया वहां दो कारें मिली। तब उसने बताया कि एक कार उसकी खुद की है जबकि दूसरी कार बिलाड़ा के रावर की ढाणी निवासी महेंद्र जांगू की है। वहां एक मोपेड मिली है जिस बारे में बताया कि यह गाड़ी बाड़मेर कल्याणपुर के सुरेश डारा की है। गाडिय़ों के दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध रूप से जब्त कर ली। गाड़ियों को बाद में कुड़ी थाने में रखवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026