मोटर गैराज के कबाड़ में लगी आग, घंटे भर में पाया काबू
जोधपुर,मोटर गैराज के कबाड़ में लगी आग, घंटे भर में पाया काबू। शहर के आखलिया चौराहा के पास की एक मोटर गैराज के कबाड़ में मंगलवार की रात को आग लग गई। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। घंटे भर में आग पर काबू कर लिया गया। कबाड़ जलने का नुकसान हुआ है। सूचना पर दमकल वहां पहुंची। प्रताप नगर सदर पुलिस भी आग की इत्तिला पर आई।
यह भी पढ़ें – मसूरिया बाबा मंदिर में आज दशमी पर अन्नकूट का आयोजन
थानाधिकारी विजय कुमार मीना ने बताया कि आखलिया चौराहा के पास में मोटर गैराज रिपेयरिंग वर्कशॉप है। यहां गेट के पास में ही कबाड़ रखा होता है। मंगलवार की रात में अज्ञात कारण से आग लगने की सूचना मिली थी। फायर स्टेशन से दो गाडिय़ां वहां पहुंची और आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है और आग को कुछ देर बाद काबू कर लिया गया। मोटर गैराज का मालिक हरिराम की बगेची बोंबे मोटर निवासी भंवरलाल पुत्र दुर्गाराम बताए गए है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

