आदर्श नगर के एक मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में लगी आग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आदर्श नगर के एक मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में लगी आग। बुधवार शाम को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के 20-E सेक्टर के मकान नम्बर 3 में आग लग गई। जिससे क्षेत्र में एक बार अफरातफरी मच गई। मकान के ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रखा सामान,कंप्यूटर,किताबें,दरवाजे,पर्दे व बिस्तर जल जल गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-E के तीन नंबर मकान के ऊपरी मंजिल में धुआं उठता दिखा। यहां सुरेश पुरोहित के मकान की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में दीपक जल रहा था,जिसकी लौ से पास में रखे किताबों ने आग पकड़ ली। थोड़ी ही देर में पूरा कमरा आग से घिर गया। कालोनी के लोगों और जागरूक युवकों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डाल कर आग को काबू किया। जिससे आग मकान के अन्य हिस्सों में नहीं फैल पाई।
आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की एक दमकल भी यहां पहुंची और मोर्चा संभाला। दमकल ने पानी डाल कर कमरे से उठ रहे धुएं को भी शांत किया और आवश्यक कार्यवाही की। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई भी जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

