जोधपुर में नारी चौपाल में 33% आरक्षण पर चर्चा

  • महिलाओं को अधिकार
  • योजनाओं की जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में नारी चौपाल में 33% आरक्षण पर चर्चा। जिला प्रशासन,महिला अधिकारिता विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को “नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम किया। मकसद महिलाओं को अधिकारों, सरकारी योजनाओं और राजनीतिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना था।

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल के निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चौपालें लगीं। मंडल अध्यक्ष विकास सामरिया और जिला संगठन कार्यकारिणी सदस्य सुधा प्रजापति मुख्य अतिथि थीं। महिला पर्यवेक्षक अंजू भाटी ने कार्यक्रम शुरू किया।

सुधा प्रजापति ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। इसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने लाड़ो प्रोत्साहन योजना,एकल नारी सम्मान पेंशन,महिला हेल्पलाइन 181,बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी।

बायण माता मंदिर से चोरों चांदी के छत्र चुराए

विकास सामरिया बोले महिलाएं अधिकारों के प्रति सजग रहें और योजनाओं का लाभ लें। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर देते हुए बालिका शिक्षा बढ़ाने का आह्वान किया।

आंगनवाड़ी और आशा सहयोगिनियों ने भी भाग लिया। मीना साखला, आशा झाझरिया,अंकिता सेन,प्रेरणा त्रिवेदी,निता गौड़,जसोदा गौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।