मोदी के 12 साल: जोधपुर में भाजपा का सुशासन उत्सव

मंदिरों में की महाआरती -गौसेवा की गई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोदी के 12 साल: जोधपुर में भाजपा का सुशासन उत्सव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा,सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जोधपुर शहर ने “बारह साल विश्वास के,विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत धार्मिक और सेवा कार्यक्रम किए।

बुधवार सुबह रातानाडा गणेश मंदिर में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,जसवंत सिंह विश्नोई और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया की मौजूदगी में विशेष पूजा हुई।भाजपा पदाधिकारियों ने राष्ट्र की समृद्धि,पीएम मोदी की दीर्घायु और विकसित भारत के संकल्प की कामना की। जसवंत सिंह विश्नोई बोले मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर सशक्त पहचान बनाई। पंचारिया ने कहा ये 12 साल स्वर्णिम अध्याय हैं। पालीवाल ने बताया कि हर शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से होती है।

सायंकाल सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी के नेतृत्व में मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर में भव्य महाआरती हुई। जोशी ने कहा मोदी के 12 वर्ष भारत के पुनरुत्थान का स्वर्णिम काल है। गरीब,किसान, महिला,युवा सशक्त हुए।जिला महामंत्री ओम प्रकाश दैया,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सालेचा और पूर्व उप महापौर किशनलाल लढ्ढा मौजूद थे।

बायण माता मंदिर से चोरों चांदी के छत्र चुराए

शहर विधायक अतुल भंसाली ने जुनी मंडी गंगश्याम मंदिर में महाआरती-भजन संध्या की। बोले भारत ने विकास व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए आयाम बनाए। पब्लिक पार्क शिव मंदिर में प्रदेश प्रवक्ता आनंद परिहार ने पूजा-पाठ किया। कहा कि भारत ने आत्मनिर्भरता और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाई पाई।

जबरनाथ महादेव गौशाला में गौसेवा हुई।अल्पसंख्यक मोर्चा सह-कोषाध्यक्ष रिदेश भंडारी के नेतृत्व में गौमाता को चारा खिलाया गया। रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन में भगवान आदेश्वर की महाआरती हुई। प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़ ने भी पूजा- अर्चना कर कहा विकसित भारत का संकल्प जन-आंदोलन बन चुका है।

कार्यक्रमों में महिला मोर्चा प्रभारी नीलम मूंदड़ा, सुनील भाटी,रवि गहलोत,शिवकुमार सोनी,माधो सिंह परिहार, लक्ष्मण सिंह भाटी सहित मंडल अध्यक्षों,पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता-श्रद्धालु मौजूद थे।