शहर में उत्साह से किया गोवर्धन पूजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में उत्साह से किया गोवर्धन पूजा।दीपावली के बाद शहर में बुधवार को गोवर्धन पूजा की धूम रही। श्रद्धा,भक्ति और परंपरा का संगम विभिन्न इलाकों में नजर आया,जहाँ घर-घर गोवर्धन पूजा पूरे विधि- विधान और उत्साह के साथ की गई।
आदर्श नगर के एक मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में लगी आग
गुड़ा रोड स्थित गांधीनगर कॉलोनी में शिक्षाविद अशोक कुमार गुप्ता की देखरेख में सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने गोबर से पारंपरिक गोवर्धन बनाए और भक्ति गीतों के साथ पूजा- अर्चना की। इसके बाद सामूहिक परिक्रमा भी की गई। इस आयोजन में गांधी नगर निवासी ललिता गुप्ता, हिमांशु गुप्ता,प्रीति गुप्ता,गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य,कमलेश कुमार शर्मा,नीलकमल शर्मा और शुभम कुमार ने भाग लिया।
श्रद्धालु शीतल कंवर,यशोदा जोशी, गार्गी जोशी,मिठू सिंह,चेतन कुमार, प्रीतम,दक्ष कुमार और भूमि कुमारी भी पूजा में शामिल हुईं। दीपोत्सव की इस श्रृंखला में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। महिलाओं ने सुबह-सुबह उठकर पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ पूजा संपन्न की। इस बार दो अमावस्या पड़ने के कारण कुछ परिवारों ने कल शाम को ही गोवर्धन पूजा कर ली थी, जबकि अधिकांश घरों में आज सुबह पूजा की गई।
गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि सामाजिक एकता,सामूहिकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। गीत,भजन और गोबर से बने प्रतीकात्मक गोवर्धन की पूजा ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि परंपराएं आज भी लोगों के जीवन में गहराई से जुड़ी हुई हैं।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

