मोदी के 12 साल प्रधानमंत्री रहने पर मंडलनाथ में की पूजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोदी के 12 साल प्रधानमंत्री रहने पर मंडलनाथ में की पूजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को पालड़ी मांगलिया स्थित श्रीमंडलनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। राष्ट्र की समृद्धि,प्रदेश के विकास और पीएम मोदी की दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर पटेल बोले मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन,राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल कीं। निर्णायक कार्यशैली और जनोन्मुखी नीतियों ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन किया। आधारभूत संरचना के विस्तार,आत्मनिर्भर भारत की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई इस कालखंड की प्रमुख उपलब्धि रही।
15 जून से वाहन चालन परीक्षण के समय में बदलाव
उन्होंने कहा कि मोदी का 12 साल का कार्यकाल लोकतांत्रिक इतिहास में उपलब्धियों,नवाचारों और जनविश्वास का स्वर्णिम अध्याय है। ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक नेतृत्व की दिशा में सशक्त आधार दिया।
पूजा के बाद मंत्री ने भजन संध्या में श्रद्धालुओं से संवाद किया और जनकल्याण व राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया।
इस दौरान केरू प्रधान अनुश्री पुनिया,जिला कलक्टर आलोक रंजन, सीईओ आशीष कुमार मिश्रा,एसडीएम प्रीतम कुमार,आईएएस प्रशिक्षु उमेश कुमार मीणा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
