Doordrishti News Logo

15 जून से वाहन चालन परीक्षण के समय में बदलाव

  • सुबह एवं शाम के स्लॉट निर्धारित
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए चालन परीक्षण अवधि एक घंटे बढ़ाई गई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),15 जून से वाहन चालन परीक्षण के समय में बदलाव। उप मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार की अध्यक्षता में 22 मई, 2026 को आयोजित बैठक में ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों को देखते हुए आवेदकों के वाहन चालन परीक्षण (ड्राइविंग टेस्ट) का समय प्रातः एवं सायंकाल निर्धारित करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों की अनुपालना में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान,जयपुर द्वारा सारथी पोर्टल पर स्लॉट (समय) निर्धारण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी,जोधपुर ने बताया कि 15 जून, 2026 से वाहन चालन परीक्षण के लिए सारथी पोर्टल पर स्लॉट का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ओवरचार्जिंग पर रेलवे सख्त

उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित चालन परीक्षण स्लॉट को अब प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित स्लॉट को परिवर्तित कर अपराह्न 4 बजे से सायं 7 बजे तक कर दिया गया है।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहन चालन परीक्षण के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होने तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को ध्यान में रखते हुए परीक्षण अवधि में एक घंटे की अतिरिक्त वृद्धि की गई है, जिससे अधिक से अधिक आवेदकों को सुविधा मिल सकेगी तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो सकेगा।