खांडा फलसा क्षेत्र में बिजली के तारों में लगी आग,बड़ा हादसा टला

देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड और डिस्कॉम की टीम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खांडा फलसा क्षेत्र में बिजली के तारों में लगी आग,बड़ा हादसा टला। शहर के भीतर खांडाफलसा इलाके में गुरुवार देर रात बिजली के तारों में आग लग गई। आग तारों में तेजी से फैली जिससे यहां दहशत फैल गई। समय रहते स्थानीय लोगों ने इस आग पर अपने स्तर पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि बाद में एक दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा था।

जोधपुर नगर निगम: जनगणना में लगाई मृतकों की ड्यूटी

जानकारी के अनुसार खांडाफलसा में देर रात मौसम खराब होने पर स्पार्किंग से विद्युत तारों में आग लग गई। तारों में यह आग तेज से फैल गई। रात होने के कारण वहां आवागमन कम था इस वजह जनहानि होने से बच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन वह भी देरी से आई। डिस्कॉम ने भी सूचना देने के काफी देर बाद विद्युत सप्लाई को बंद किया। इससे वहां रहने वाले लोगों मे दहशत रही। बाद में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर इस आग पर काबू पाया। तक तब एक दमकल वाहन भी वहां पहुंच गया। इसके बाद डिस्कॉम की टीम भी वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Related posts: