33 लाख कीमत के खोए हुए 110 मोबाइल बरामद
साइबर सेल की बड़ी सफलता -मालिकों को लौटाए फोन
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),33 लाख कीमत के खोए हुए 110 मोबाइल बरामद। जोधपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल और जिला पश्चिम के विभिन्न पुलिस थानों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल की मदद से 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया है।
डीसीपी (पश्चिम) कमल शेखावत ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 33 लाख रुपए है। मोबाइल वापस मिलने पर परिवादियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। उन्होंने बताया कि संचार साथी (सीईआईआर) पोर्टल के माध्यम से अब तक जिला जोधपुर पश्चिम में कुल 820 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित परिवादियों को लौटाए जा चुके हैं।
खांडा फलसा क्षेत्र में बिजली के तारों में लगी आग,बड़ा हादसा टला
यह पहल आमजन के लिए काफी राहतकारी साबित हो रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

