Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट की फटकार के डर से चेता जिला प्रशासन

जोधपुर, हाईकोर्ट की फटकार के डर से जोधपुर में लंबे समय तक ना-नुकर कर रहे जिला प्रशासन ने आखिरकार पाक विस्थापितों को सिर्फ पासपोर्ट के आधार पर वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया। खासियत की बात यह रही कि पाक विस्थापितों को एक दिन पूर्व इसकी कोई सूचना नहीं दी गई।

आज सुबह दस बजे एक टीम डाली बाई मंदिर क्षेत्र के अलकोसर में पाक विस्थापितों को वैक्सीन लगाने पहुंच गई। तब तक कई लोग अपने काम पर जा चुके थे। हालांकि सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कोरोना से सुरक्षा कवच हासिल करने को शिविर में पहुंच गए।

जोधपुर के बाहरी छोर पर आबाद 21 बस्तियों में करीब 40 हजार पाक विस्थापित निवास करते हैं। इनमें से काफी लोगों को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। बड़ी संख्या में अभी तक लोगों को नागरिकता मिलने का इंतजार है। ये लोग लंबी अवधि के वीजा पर भारत में निवास कर रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित भी हुए। इनके पास वीजा या पासपोर्ट के अलावा वैक्सीनेशन के दौरान दिखाने के लिए कोई प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में इनको वैक्सीन नहीं लगाए जा रहे थे।

राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू की। केन्द्र सरकार ने हाईकोर्ट में साफ कहा कि उसकी गाइड लाइन में ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाने का स्पष्ट प्रावधान है। उसके आधार पर इन लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा सकती है। इस आधार पर जैसलमेर व बाड़मेर में पाक विस्थापितों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया लेकिन सबसे अधिक पाक विस्थापितों वाले जोधपुर शहर में यह कार्य शुरू नहीं हो पाया।

इस मामले में हाईकोर्ट में न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। हाईकोर्ट में लगने वाली फटकार से बचने के लिए जिला प्रशासन ने आज आनन-फानन में पाक विस्थापितों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया। उनके पासपोर्ट को देख अब वैक्सीन लगाई जाएगी। जोधपुर के अलावा आज जैसलमेर में भी विस्थापितों के वैक्सीन लगाई जा रही है।

>>बरकतुल्ला खां स्टेडियम में बीस करोड़ की लागत के जीर्णोद्धार कार्य शुरू

यह है केन्द्र सरकार की एसओपी

देश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। इन लोगों के वैक्सीन लगाने में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए केन्द्र सरकार ने 6 मई को एक एसओपी जारी की थी। इसके क्लॉज 5 में स्पष्ट लिखा है कि ऐसे समूह को वैक्सीन लगाने के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अलग से शिविर आयोजित कर सकता है। इन शिविर में ऐसे लोगों को एकत्र कर वैक्सीन लगाई जा सकती है। पाक विस्थापित इसी क्लॉज में शामिल माने गए हैं।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026