पार्षद पति का हाथ तोड़ने और सिर पर पत्थर मारने के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार
जोधपुर,शहर के उत्तर नगर निगम के पार्षद पति मंडोर एरिया में ब्रह्मसिंह देवड़ा पर उसके पड़ौसी ने हमला सोमवार को हमला किया था। पत्थर मारने से सिर पर चोट लगी और हाथ भी फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने घटना में अब पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ जारी है।
थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि मंडोर इलाके में उत्तर नगर निगम के पार्षद पति ब्रह्मसिंह देवड़ा रहते हैं। आंगवाणा सुरपुरा रोड पर नई सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए सोमवार को पटवारी आदि नाप जोख के लिए आए हुए थे। पार्षद पति ब्रह्मसिंह भी मौजूद थे। तब पड़ौसी गजेंसिंह, जितेेंद्र, पृथ्वी सिंह आदि ने मारपीट की। जिस पर पार्षद पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें- प्रतापनगर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
मारपीट एवं पत्थर फेंकने से ब्रह्म सिंह के सिर पर चोट लगी और हाथ फ्रेक्चर हो गया। एसआई जगदीश ने बताया कि घटना में अब उजीर सागर बेरा सुरपुरा निवासी गजेसिंह पुत्र गोबरराम माली एवं उसके पुत्र पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

