Doordrishti News Logo

प्रतापनगर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • तलवार से हमला कर वृद्ध का हाथ का पंजा काटने का मामला
  • पहले से 19 प्रकरण दर्ज

जोधपुर,कमिश्ररेट की शास्त्रीनगर पुलिस ने वृद्ध का हाथ का पंजा तलवार से काटकर अलग करने वाले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापनगर सदर का हिस्ट्रीशीटर है, उसके खिलाफ 19 मामले दर्ज हैं।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह सिसोदिया निवासी ईसाइयों का कब्रिस्तान ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि 9 जनवरी को करीब 8 बजे घर के बाहर तीन बाइकों पर सवार होकर आए राहुल मीणा,अजय सरगरा,शनी,अजय सरगरा और संदीप बिहारी व अन्य हाथ में तलवार लेकर आए और घर में घुसकर पिता के साथ मारपीट की और हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया, मां और भाई को भी पीटा था। इसके बाद वे वहां से भाग गए।

ये भी पढ़ें- 75 पार खिलाड़ी अरुण सिंह ने विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा में किया देश का नाम रौशन

पुलिस को शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को आऱोपी चौपासनी रोड सरगरा कॉलोनी निवासी अजय उर्फ अविनाश पुत्र श्यामलाल सरगरा को गिरफ्तार किया है।आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से ही 19 मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने मेें हैडकांस्टेबल तेजाराम,मजीद खां,कांस्टेबल हीराराम,हेमाराम के साथ लाखाराम आदि शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026