Doordrishti News Logo

नामी कंपनी की आड़ में फर्जी डीलर ने 16.87 लाख ठगे

साइबर क्राइम

जोधपुर, जल संसाधन विभाग में एनिकट का ठेका लेने वाले एक शख्स के साथ में फर्जी डीलर ने ऑनलाइन 16 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़ित ने बनाड़ थाने में इस बारे में केस दर्ज करवाया है। सामने वाले शख्स ने खुद को एक कंपनी का डीलर बताया था। पुलिस ने अब केस में तफ्तीश आरंभ की है। अंजान शख्स के नंबर बिहार के होने प्रतीत हुए है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना में सारण नगर ए निवासी जोराराम चौधरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

रिपोर्ट में बताया कि उसे जल संसाधन विभाग के एनिकट का ठेका मिला। इसके निर्माण के लिए लोहे के सरिए की खरीद का आदेश कर्मचारी को दिया। कर्मचारी ने 20 जनवरी को इंडिया मार्ट पर इन्क्वायरी की। इस पर कामधेनू टीएमटी सरिए कम रेट में बेचने के दावे के साथ कामधेनु कम्पनी के सेल्स अधिकारी सुधांशु चतुर्वेदी ने फोन किया।

इस पर ठेकेदार ने हामी भर दी। मार्केट रेट से कम होने पर उसने सरिए ऑनलाइन खरीदने की ठानी। और 16 लाख 32 हजार रुपए जमा करवा दिए। दूसरे दिन वहीं से 100 किलो वायर के लिए 13 हजार रुपए और जमा करवा दिए। डीलर ने दो दिन में माल सप्लाई का विश्वास दिलाया। इस पर ठेकेदार ने डिलीवरी का इंतजार किया। तय सीमा तक डिलीवरी नहीं होने पर कॉल लगाया तो फोन बंद आया। इस पर साइट पर जाकर पता किया तो भी संपर्क नहीं हुआ।

बिहारी व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर

ठेकेदार जोराराम बनाड़ थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया है। सबसे पहले ठेकेदार के खाते की जांच करने के लिए कैनरा बैंक गई। तो वहां पता चला कि जो राशि ट्रांसफर हुई है वह अकाउंट बिहार के हाजीगंज पटना सिटी निवासी मोहम्मद सद्दाम शेख का है। इधर कामधेनू कंपनी में डीलर की बात की तो उन्होंने ऐसा कोई डीलर या पोर्टल नहीं होने की जानकारी दी। बनाड़ थाना पुलिस ने 16 लाख 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी में मोहम्मद सद्दाम शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026