Doordrishti News Logo

केएटीएम बदल कर रूपए निकालने वालों की बाहरी गैंग सक्रिय

ट्रक चालक को मदद के बहाने एटीएम बदल कर 50 हजार निकाले

जोधपुर, शहर में एटीएम में मदद के नाम पर कार्ड बदलने वाली बाहरी लोगों की गैंग सक्रिय है। पूर्व में बोरानाडा और देवनगर में घटनाएं हो चुकी हैं। अब एक बार फिर डांगियावास में ऐसा ही मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक को मदद के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से 50 हजार की नगदी साफ कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाशों की कारस्तानी सामने आई है। पुलिस ने इसमें बाहरी गैग का हाथ मानकर अब तफ्तीश आरंभ की है। मामले में भी जल्द ही खुलासे की उम्मीद जताई गई है।

डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल ने बताया कि बोरूंदा के घोड़ावट स्थित गोलियां की ढाणी में रहने वाला आईदानराम पुत्र भाकरराम जाट पेशे से ट्रक चालक है। उसका एक बैंक खाता एसबीआई में है। वह रूपयों की जरूरत होने पर डांगियावास में ही एसबीआई के एटीएम पर गया था। तब उससे पैसे नहीं निकल पाए। बाद में वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने उसके एटीएम कार्ड को बदल डाला और चले गए। कुछ देर बाद उसके एकाउंट से 50 हजार रूपए निकाल लिए गए।

मामला कुछ रोज पहले का है। अब उसने थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी ने बताया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज जांच में सामने आया कि दो संदिग्ध युवकों ने यह कारस्तानी की है। जो स्थानीय नहीं होकर बाहरी प्रतीत हो रहे हैं। इसकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है।उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी बोरानाडा और देवनगर हलके मेें एटीएम कार्ड बदल कर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना हो रखी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026